Nainital-Haldwani News

कुमाऊं द्वार बनेगा चुनाव द्वार,लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाने हल्द्वानी पहुंचेंगे योगी

Ad

हल्द्वानी: लोकसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दलों से शुरू कर दी है। हर कोई सत्ता में काबित मोदी सरकार को दोबारा केंद्र में आने से रोकना चाहता है। वहीं टीम मोदी एक बार फिर सत्ता में काबिज होने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाने के लिए हल्द्वानी ( कुमाऊं द्वार) पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

माइग्रेन का होम्योपैथिक इलाज, साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। साथ ही योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कुमाऊं का यह पहला दौरा होगा, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

नैनीताल और उधमसिंह नगर लोकसभा सीट के 2200 बूथों से बूथ अध्यक्ष और बीजेपी के कार्यकर्ताओं सहित जनता को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। इसके लिए भाजपा बूथ को मजबूत बनाने के लिए लोकसभा क्षेत्रों में त्रिशक्ति सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 2 फरवरी को देहरादून से सम्मेलन की शुरुआत करेंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने इस बारे में जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है, जिसके लिए रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई है।

माइग्रेन का होम्योपैथिक इलाज, साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad
To Top