Nainital-Haldwani News

जरूरी सूचना: मुखानी समेत हल्द्वानी के इन इलाकों में पूरे महीने होगी बिजली कटौती

Ad

हल्द्वानी: शहर व शहर से सटे आसपास के इलाकों में बसे आम जनमानस को परेशानी होने वाली है। बीते दिनों साढ़े नौ घंटे की बिजली कटौती से ही लोग आगे नहीं बढ़ पाए हैं कि अब अक्टूबर के पूरे महीने के लिए ये खबर आ गई है। खबर ये कि 31 अक्टूबर तक शहर और पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बिजली के बिना रहन सहन करने जैसे कम सांसों के साथ जीना है। गौरतलब है कि बिजली की सप्लाई बंद होगी तो ना सिर्फ घरों में अंधेरा रहेगा बल्कि पानी की भी किल्लत होने की संभावनाएं बनेंगी। हालांकि ऊर्जा निगम ने बिजली कटौती के लिए अलग अलग इलाकों के हिसाब से दिन और समय तय किया है। मगर फिर भी मुश्किलें होना लाजमी है।

दीपावली जैसे रौशनी के त्यहार के मद्देनजर हल्द्वानी में बिजली कटौती जारी है। आपको याद होगा कि नवरात्र में भी हाल में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर के रख दिया था। जब अष्टमी व नवमी पर दो दिन बिजली कटौती नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी। मगर अब फिर से परेशानी होने की आशंका जताई जा रहा है।

दरअसल शनिवार से शहर व ग्रामीण क्षेत्र में दोबारा बिजली कटौती शुरू होने जा रही है। विद्युत वितरण खंड शहरी क्षेत्र के अधिशासी अभियंता डीएस बिष्ट व ग्रामीण क्षेत्र के ईई दीनदयाल पांगती ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 दिन बाद सभी क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्य खत्म हो जाएगी। दोनों अधिकारियों ने जनता से सहयोग की अपील की है। साथ ही बता दें कि कटौती का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक का तय किया गया है।

तारीख : एरिया

16 अक्टूबर : मुखानी, काठगोदाम, शीशमहल, भुजियाघाट, तिकोनिया, राजपुरा, नवाबी रोड, सेंट पाल्स।

17 अक्टूबर : रानीबाग, केडी चौराहा।

18 अक्टूबर : गौलापार, काठगोदाम, हल्द्वानी।

19 अक्टूबर : केडी चौराहा हल्द्वानी।

20, 21, 22 अक्टूबर : गौलापार। 

23 अक्टूबर : सुभाषनगर, गौलापार। 

24 अक्टूबर : सुभाषनगर। 

25 अक्टूबर : गौलापार, रानीबाग। 

26 अक्टूबर : रानीबाग। 

27 अक्टूबर: काठगोदाम। 

28 अक्टूबर : सुभाषनगर। 

29 अक्टूबर : रानीबाग। 

30 अक्टूबर : गौलापार। 

31 अक्टूबर : काठगोदाम। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top