Nainital-Haldwani News

चार साल बाद बच्चों को पढ़ाने लौटे हल्द्वानी के भुवन भट्ट, एक हादसे ने बदल दी थी पूरी जिंदगी

File Photo
Ad

हल्द्वानी: कुछ कर गुजरने की चाह के पीछे लाखों मुसीबतें दम तोड़ देती हैं। जहां चाह है, वहां राह है का नारा हर कोई सिद्ध नहीं कर पाता। इसे सिद्ध करने के लिए केवल दृढ़ संकल्प ही नहीं बल्कि अपार शक्तियों की जरूरत होती है। हल्द्वानी निवासी शिक्षक भुवन भट्ट ने ये कर के दिखाया है। एक हादसे से उबरने के बाद समाज के बच्चों के लिए फिर से खड़े होने का संकल्प भुवन ने लिया है। भुवन भट्ट एक बार फिर स्कूली बच्चों के लिए कॉमर्स की क्लासेज शुरू करने वाले हैं। 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए भुवन सर का इस फील्ड में वापस आना किसी सुखद सपने से कम नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी नवाबी रोड स्थित नॉलेज जंक्शन के संस्थापक भुवन भट्ट के साथ 2018 के जून महीने में जो हुआ था, उसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। पत्नी की मौत के चार साल बाद मुश्किल परिस्तिथियों से लड़कर भवुन भट्ट अब शिक्षा के क्षेत्र में वापस लौट रहे हैं। उन्होंने नॉलेज जंक्शन की एक ब्रांच अपने निवास स्थान रामपुर रोड स्थित पंचायत घर पर शुरू किया है। जो बच्चे भुवन सर से कॉमर्स की क्लास लेकर आज बड़े पदों पर पहुंचे हैं, वे जानते हैं कि उनकी अहमियत क्या है। लाजमी है कि आप सबने भी अपने घर में, बड़े भाई बहन के द्वारा सर का नाम सुना होगा।

गौरतलब है कि भुवन भट्ट को टीचिंग के क्षेत्र में 20 साल का अनुभव है। अब भुवन 11वीं और 12वीं की कक्षा के लिए पंचायत घर स्थित नॉलेज जंक्शन में क्लासेज शुरू कर रहे हैं। बता दें कि भुवन छात्रों को एकाउंटेंसी का विषय पढ़ाएंगे। अगर आप भी यहां पढ़ने के इच्छुक हैं तो आप नॉलेज जंक्शन जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए आप 9756651295 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top