Nainital-Haldwani News

अच्छी खबर: जरूरी शर्तों के साथ बड़े वाहनों के लिए भी खुल गया हल्द्वानी का गौला पुल

Ad

हल्द्वानी: एक अच्छी खबर है। हल्द्वानी का गौला पुल आवाजाही के लिए पूरी तरह से खुल गया है। पूरी तरह से खुलने का यही मतलब है कि अब पुल को बड़े वाहनों की गतिविधि के लिए भी खोल दिया गया है। इससे पहले गौला पुल की एप्रोच रोड की मरम्मत के बाद केवल छोटे वाहनों के लिए खोला गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको याद होगा कि बीते महीने कुमाऊं भर में बारिश ने कैसा हाल किया था। नैनीताल समेत हल्द्वानी, रुद्रपुर आदि जगहों में तबाही देखने को मिली थी। इसी दौरान हल्द्वानी के गौला पुल की एप्रोच रोड भी ध्वस्त हो गई थी। जिसकी मरम्मत पर अधिकारियों के साथ साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी नजर रखी।

एनएचएआई ने 14 दिन में एप्रोच रोड तो बना दी लेकिन भारी वाहनों के लिए इसे बंद ही रखा था। मगर अब शहर में लगातार बढ़े रहे वाहनों के दबाव के चलते गौला पुल को बढ़े वाहनों के लिए भी खोल दिया गया है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के आदेश पर गौला पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। बता दें कि अधिकारियों से राय लेकर ही फैसला किया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि शहर में लगातार बड़े वाहनों का दबाव बढ़ रहा था। इसलिए पुल को खोल दिया गया है। हालांकि बड़े वाहन धीमी गति से ही आवागमन कर सकेंगे। इस दौरान गौलापुल स्थित पोस्ट में तैनात पुलिस वाहनों की गति पर नजर रखेगी। जानकारी के अनुसार एनएचएआई ने 25 टन भार क्षमता तक के वाहनों के लिए गौलापुल को खोल दिया है।

सोमवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र शर्मा ने गौला पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी और बताया कि 25 टन भार क्षमता के लिए पुल को खोल दिया गया है। हालांकि अभी ओवरलोड और 25 टन से अधिक भार क्षमता के वाले वाहनों की आवाजाही को अनुमति नहीं दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top