Nainital-Haldwani News

नैनीताल डीएम ने कहा 6 नवंबर से हल्के वाहनों के लिए खुल जाएगा हल्द्वानी-गौलापुल

Ad

हल्द्वानी: शहर में एंट्री लेने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा दी गई जानकारी ने उन्हें एक दिन पहले राहत दे दी है। डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि आपदा क्षतिग्रस्त गौलापुल 06 नवम्बर शनिवार से हल्के वाहनों के लिए एकतरफा खोल दिया जायेगा। यह पुल 19 अक्टूबर की भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री ,केन्द्रीय मंत्री एवं कैबिनेट मंत्रीयों के बार-बार निरीक्षण एवं त्वरित कार्यवाही एवं निर्णय से गौलापुल में त्वरित कार्य कर शनिवार से हल्के वाहनों के लिए एकतरफा खोल दिया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारी वाहनों के लिए पुल को 7 नवंबर को खोल दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम ने कहा कि एनएचएआई ने त्वरित कार्य किया है। आयुक्त व जिला प्रशासन गौलापुल पर यातायात सुचारू कराने के कार्यो पर पैनी नजर रखे हुये है। इस पुल के शुरू होने के बाद यात्रियों को काठगोदाम होते हुए हल्द्वानी नहीं आना पड़ेगा। यह पुल हल्द्वानी को गौलापाल, चोरगलियां, सितारगंज, खटीमा, बनबसा और टनकपुर को जोड़ता है। इसके बाद गौलापार के किसान भी अपनी सब्जियों को मंडी लाने के लिए पुल का इस्तेमाल करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top