Nainital-Haldwani News

CPU के रिकॉर्ड चालान काे देखकर भी नहीं सुधर रहे हैं हल्द्वानी के लोग

Ad

हल्द्वानीः सड़क हादसो को रोकने के लिए CPU के जवानों ने दिन-रात मेहनत की और यातायात का नियम तोड़ने वालों के किये गये चालान. हल्द्वानी शहर में CPU ने इस साल के महीने में 39 हजार से अधिक चालान किए है.और साथ ही 2781 चालकों के लाइसेंस भी निरस्त किये गये है। जबकि पूरे नैनीताल जिले में 1 लाख से भी ज्यादा चालान काटे गये.

यातायात का नियम तोड़ने वालो का पहले पुलिस व सीपीयू नकद या कोर्ट चालान करती थी. लेकिन अब चालान के साथ ही लाइसेंस जब्त कर परिवहन विभाग को भेज रही है. सीपीयू के रिकार्ड बताते है कि हल्दवानी शहर जनवरी से जुलाई तक 39,610 चालकों के चालान कर करीब 50 लाख रुपये वसूला गया है। जिसमें से सबसे ज्यादा चालान बिना हैलमट वाले चालकों के है.  जिसमें अब तक  बिना हैलमट वाले  की कुल संख्या-18,74,8150 इतनी पंहुच गई है.और ऐसी सख्त कार्रवाई करने पर सीपीयू पुलिस का पूरा हल्द्वानी शहर धन्यवाद करता है।

हल्द्वानी में सीपीयू ने साल 2015 में दस्तक दी थी। सीपीयू की सख्त कार्यशैली ने हल्द्वानी की जनता को हेलमेट पहनना सिखा दिया। हेलमेट को वाहन चलाते वक्त रक्षा कवच कहा जाता है लेकिन फिर भी लोग इसे नजर अंदाज करते हैं। हल्द्वानी में सीपीयू ने आने से सड़क हादसों में होने वाली हानि के ग्राफ में भी कमी आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top