Uttarakhand News

हल्द्वानी में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 43 डिग्री पार, लोगों को है बारिश का इंतजार

Ad

Haldwani news: Haldwani temperature: इस साल हल्द्वानी में गर्मी ने पिछले कई सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रचंड गर्मी होने के वजह से लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बीते कुछ दिनों से शहर में गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए हैं। हल्द्वानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जो मई महीने में पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। ( Haldwani heat breaks 10 year records )

ADVERTISEMENTS Ad

तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा

हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अब तक दर्ज किया सबसे अधिक तापमान है। गर्मी ने इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इससे पहले कभी भी तापमान 43 डिग्री से ज्यादा नहीं रहा, लेकिन इस बार 31 मई को यह रिकॉर्ड भी टूट गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी गर्मी का ऐसा ही कहर रहेगा। वहीं पहाड़ों में कई स्थानों पर झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। ( Haldwani Temperature reaches 43.6 degree celsius )

सड़कों और बाजारों में भीड़ काफी कम रही

हल्द्वानी में भीषण गर्मी से शुक्रवार को सड़कों और बाजारों में भीड़ काफी कम रही। शाम होने के बाद ही बाजार में चहल-पहल बढ़ी। वहीं गर्मियां आई नहीं कि बिजली कटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इन दिनों हल्द्वानी शहर वासियों को बिजली कटौती का संकट झेलना पड़ रहा है। दिन रात किसी ना किसी वजह से बिजली की सप्लाई ठप हो रही है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top