Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के हिमांशु पांडे बनें सीडीएस परीक्षा के ऑल इंडिया टॉपर

Ad

हल्द्वानी: संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा के नतीजे प्रदेश के लिए अच्छी खबर लेकर आए हैं। हल्द्वानी के रहने वाले हिमांशु पांडे( Himanshu Pandey CDS topper) ने पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया है। सीडीएस परीक्षा के टॉपर हिमांशु पांडे की कामयाबी ने पूरे उत्तराखंड को गौरवांवित महसूस कराया है। हिमांशु का चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए हुआ है। हल्द्वानी के रहने वाले हिमांशु पांडे बचपन से भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने हल्द्वानी के एबीएम स्कूल से पढ़ाई की है।

ADVERTISEMENTS Ad

हिमांशु पांडे बचपन से मेधावी छात्र रहे थे। उन्होंने इंटर में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद उन्होंने बीटेक करने के लिए स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट अल्मोड़ा में दाखिला लिया, हालांकि सेना में जाने की तैयारी उन्होंने बीटेक की पढ़ाई के दौरान जारी रखी थी। हिमांशु के पिता कमल पांडे कांट्रेक्टर के साथ सुपरविजन का काम करते हैं। मां दुर्गा पांडे गृहिणी हैं। हिमांशु की बड़ी बहन भावना एसबीआइ में प्रोविजनल आफिसर पद पर अहमदाबाद में कार्यरत हैं। छोटा भाई योगेश बीकाम की पढाई कर रहा है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन II के फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को जारी किए गए। नतीजे जानने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर वीजिट करें। यूपीएससी फाइनल रिजल्ट, लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया गया है। मेरिट लिस्ट तैयार करने में मेडिकल टेस्ट के रिजल्ट को ध्यान में नहीं रखा गया है।

यूपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट नोटिस के अनुसार, भारतीय सेना अकादमी, देहरादून; भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (पूर्व-उड़ान) ट्रेनिंग कोर्स यानी नंबर 212 एफ (पी) कोर्स के 153वें (डीई) कोर्स एडमिशन के लिए कुल 142 (81 + 47 + 14) उम्मीदवारों को रिकमंड किया गया है। क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट अपलोड कर दिए गए हैं.  इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में 81 उम्मीदवार, इंडियन नवल एकेडमी (INA) में 47 उम्मीदवार, एयर फॉर्स एकेडमी (IFA) में 14 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top