Nainital-Haldwani News

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हल्द्वानी के पत्रकारों ने बांटी कोरोना बचाव किट

Ad

हल्द्वानी: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आज हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा कोविड के इस दौर में अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों के सम्मान में विचार गोष्ठी का आयोजन करते हुए उन्हें कोविड से बचाव के लिए किट उपलब्ध कराई गयी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा द्वारा पत्रकारों को फेस शिल्ड, मास्क, सैनिटाइजर और स्टीमर दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह बिष्ट और हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सुरक्षा किट प्रदान की। साथ ही इस वैश्विक महामारी की चपेट में आकर दिवंगत हुए पत्रकार साथियों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रदेश सचिव अरविंद मलिक, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष रावत, नवीन सक्सेना, पुष्कर अधिकारी, गोविंद बिष्ट, गौरव पाण्डे, विनोद कांडपाल, शेर अफगान, खालिद खान, राजेन्द्र बिष्ट बब्ली, दीप बिष्ट, संजय कुमार, अजय कुमार, संजय कनेरा, चंद्र प्रकाश, नागेश दुबे, उवैस सिद्दीकी सहित जिला व महानगर इकाई के कई पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top