Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के लापता व्यापारी का शव नहर से मिला, पूरे शहर में हड़कंप

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र से बीते दिनों लापता हुए व्यापारी का शव मिला है। जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। व्यापारी संतोष बहुगुणा, बीते कुछ दिनों से लापता चल रहे थे। बता दें कि उनकी स्कूटी और मोबाइल कल पुलिस को चंबल पुल के पास से मिला था। जिसके बाद चंबल पुल की नहर में भी पुलिस ने काफी तलाश की।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी कड़ी में आज व्यापारी संतोष बहुगुणा की तलाश के दौरान पुलिस को सिंचाई नहर में आरटीओ रोड क्षेत्र में उनका शव मिला है। आरटीओ रोड चौकी इंचार्ज प्रीति सिंह ने जानकारी दी और बताया कि संतोष बहुगुणा का शव नहर में बहते हुए आरटीओ रोड की तरफ आ गया था। स्थानीय लोगों ने देखकर जानकारी दी।

बता दें कि पुलिस द्वारा शव को नहर से बाहर निकाल लिया गया है। शव की पहचान भी लापता व्यापारी संतोष बहुगुणा के रूप में की गई है। फिलहाल परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेजेने की तैयारी कर रही है। पूरे परिवार मे शोक की लहर है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top