Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: गौला नदी में रेलवे पटरी के समा जाने से स्थगित हुईं कई ट्रेनें, हेल्पलाइन नंबर जारी

Ad

हल्द्वानी: जिले में तीन जिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश ने तबाही के मंजर दिखाना शुरू कर दिया है। बारिश के कारण गौला मदी भी उफान पर है। गौला नदी ने अपना भयंकर रूप दिखाते हुए काठगोदाम रेलवे स्टेशन के ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया है। रेलवे पटरी के गौला नदी में समा जाने से कई ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गौला नदी में पानी बहुत बढ़ गया है। इसी क्रम में काठगोदाम रेलवे स्टेशन की लगभग 100 मीटर पटरी को भी नदी ने अपनी चपेट में ले लिया है। रेलवे प्रशासन भी इस घटना से चकित रह गया है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर केएन पांडे ने बताया कि सोमवार की देर शाम से ही गौला नदी के कारण खतरा मंडरा रहा था।

जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 12 बजे के बाद पानी रेलवे ट्रैक से टकराने लगा। सुबह रेल ट्रैक का बड़ा हिस्सा पानी में समा गया। रेलवे प्रशासन की ओर से ड्रोन फोटोग्राफर को मौके पर बुलाया गया। जिससे स्थिति का पूरा आंकलन किया गया। बता दें कि भारी बारिश के कारण कई ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है।

इसके अलावा कई ट्रेनें शार्टटर्मिनेट की गई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के मुख्य स्टेशनों पर सूचना पहुंचा दी गई है। रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। काठगोदाम स्‍टेशन के लिए 936870298, हल्द्वानी स्‍टेशन के लिए 9368702979, रुद्रपुर के लिए 9368702984 और लालकुआं के लिए 9368702978 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top