Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल से अवैध हथियारों के साथ पकड़े तीन युवक

हल्द्वानी लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल से अवैध हथियारों के साथ पकड़े तीन युवक
Ad

लालकुआं: पुलिस ने क्षेत्र में कार्रवाई कर बड़े स्तर पर अवैध हथियारों की बरामदगी की है। शिकायतों पर गौर कर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि उनके पास से दो देसी बंदूक व एक 315 बोर के तमंचे बरामद किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले सोमवार देर शाम को एक मुखबिर ने सूचना दी। जिसके हवाले से ज्ञात हुआ कि तीन युवक अवैध हथियारों के साथ सुभाष नगर वैरियर के पास स्थित श्मशान घाट के पीछे जंगल में छुपे हुए हैं। अब कोतवाली उपनिरीक्षक मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चारों तरफ से घेराबंदी कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार हुए युवक

सूरज प्रसाद उर्फ लंगड़ा पुत्र कृष्णा प्रसाद निवासी चकफेरी कालौनी पंतनगर उधम सिंह नगर

प्रताप सिंह बिष्ट उर्फ पिंकी पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी शास्त्रीनगर बिन्दुखत्ता

गोविन्द सिह बिष्ट उर्फ गंगा पुत्र शेर सिह बिष्ट निवासी शास्त्रीनगर बिन्दुखत्ता

बरामदगी

दो 12 बोर के देशी बंदूक

एक 315 बोर का तमंचा

12 बोर के 10 कारतूस

315 बोर के दो कारतूस

12 बोर का एक खाली कारतूस

इन युवकों के पास से अवैध हथियार बरामद किए गए। जांच करने के बाद यह भी पता चला कि सभी बरामद हथियार चालू हालत में थे। युवकों से पूछताछ कर उनकी कुंडली निकाली गई। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि गोविन्द सिंह उर्फ गंगा के माध्यम से मो0 फकरे आलम निकासी दरऊ के पास खजुरिया रामपुर यूपी से हथियार मंगाए हैं। बहरहाल पुलिस ने उनकी बाइक को सीज कर दिया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल गंगा सिंह, तरुण मेहता व सुरेश प्रसाद मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top