Nainital-Haldwani News

पवित्र देवभूमि में जिस्मफिरोशी का गंदा खेल, हल्द्वानी में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड में देह व्यापार अपने पैर पसार रहा है। पर्यटकों के लिए पहली पसंद रहने वाले उत्तराखण्ड की पहचान को देह व्यापार का धंधा धूमिल कर रहा है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी की बरेली रोड़ स्थित मंडी चौकी पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 3 महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स: दांतों से जुड़ी कई परेशानी का इलाज है कॉस्मेटिक फिलिंग

वहीं बताया जा रहा है कि 2 युवक पुलिस को चक्मा देकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के तार पूरे जिले में भी फैले हो सकते है।

मंडी चौकी पुलिस को मुखबिर से मोरारजी नगर में फ्रेंड्स कालोनी के घर में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी।चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। उनकी टीम में कॉंस्टेबल भागेंदर भंडारी व  तनुजा शामिल थी। पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 3 महिलाएं और 1 युवक को गिरफ्तार गया है। पकड़े गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

शैमफॉर्ड स्कूल:प्रैक्टिकल बेस पढ़ाई से होगी छात्रों की नींव मजबूत

बता दें कि पिछले कुछ वक्त से लगातार देह व्यापार के पकड़े जाने की घटनाए सामने आ रही है। रामनगर, बाजपुर के बाद हल्द्वानी में सेक्स रैकेट के सामने आने से पुलिस को भी देह व्यापार को लगाम लगाने की चुनौती दे दी है। वहीं पुलिस भी सेक्स रैकेट के नेटवर्क के तार को काटने पर लगी हुई है जिससे की पर्यटक के नाम पर विख्यात राज्य की छवि खराब ना हो पाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top