Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर दी वायरल करने की धमकी

हल्द्वानी में नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म,हीरानगर निवासी नाबालिक युवक पर मुकदमा दर्ज
Ad

हल्द्वानी: शहर से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। एक मां ने अपनी पीड़ित बेटी की व्यथा बताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल उक्त महिला ने अपनी विवाहित बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में ऊधमसिंहनगर निवासी युवक पर केस किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें ऊधमसिंहनगर निवासी एक युवक पर आरोप लगाया है।

तहरीर में युवक पर आरोप लगाते हुए महिला ने बताया कि 2018 में उसने अपनी बीमार बेटी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर आरोपी यानी रुद्रपुर निवासी युवक भी अपने परीचित के इलाज के लिए आया था।

इसी दौरान उक्त युवक ने पीड़िता के साथ दोस्ती की और जान पहचान बढ़ा ली। जिसके बाद अपनी मजबूरी का हवाला देकर उसने दो लाख रुपए और जेवर भी पीड़िता से ले लिए।

बाद में जब युवक से पैसे मांगे तो उसने चार अगस्त को बेटी को हल्द्वानी के एक होटल में बुलाया। जहां युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसके बिना पर वह उसे वायरल करनी के धमकी देने लगा।

एसएसआई मंगल सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच एसआई दीपा जोशी को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top