Nainital-Haldwani News

MBPG कॉलेज ताजा खबर, निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि को मिली अच्छी खासी बढ़त

Ad

हल्द्वानी: नए अपडेट के मुताबिक निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया ने कौशल बिरखानी के खिलाफ काफी बढ़त बना ली है। एबीवीपी की तरफ से चुनाव लड़ रहे कौशल को 390 वोट तो वहीं अबतक रश्मि को 555 वोट मिल गए हैं। बता दें कि एनएसयूआई के प्रत्याशी सूरज भट्ट को 180 वोट प्राप्त हुए है। अभी तक मतगणना के बाद रश्मि ने 165 वोटों से आगे चल रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुराना अपडेट 3:

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनावों से मतगणना की अपडेट सामने आई है। एबीवीपी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे कौशल को अबतक कुल 258 वोट मिले हैं तो वहीं रश्मि को 306 वोट हासिल हुए हैं। बता दें कि एनएसयूआई के सूरज को 55 वोट मिले हैं और अरहम रज़ा को छह मत हासिल हुए हैं। दूसरे राउंड के बाद 48 वोटों से रश्मि आगे चल रही हैं।

पुराना अपडेट 2

एमबीपीजी कॉलेज की मतगणना के बीच से बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। फिलहाल वक्त तक कौशल बिरखानी (ABVP) और निर्दलीय रश्मि लमगड़िया के बीच जोरदार टक्कर हो रही है। अबतक कौशल को 146 वोट मिले हैं तो वहीं रश्मि को 117 वोट प्राप्त हुए हैं। तीसरे पायदान पर एनएसयूआई के सूरज भट्ट को 23 वोट मिले हैं। ताजा अपडेट के लिए हल्द्वानी लाइव के साथ जुड़े रहें।

पुराना अपडेट 1

पहले राउंड के बीच कौशल बिरखानी रश्मे से नौ वोटों से आगे चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जहां कौशल को अबतक 50 वोट मिले हैं तो वहीं रश्मि को 41 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि एनएसयूआई के सूरज भट्ट को केवल 6 वोट मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top