Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी MBPG कॉलेज में भयंकर ड्रामा, क्या छात्राओं पर हुआ लाठीचार्ज ?

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे अधिक छात्र संख्या वाले कॉलेज एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में मतदान प्रक्रिया के दौरान बड़ा हंगामा हो गया है। वोटिंग के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया और एबीवीपी समर्थकों के बीच कॉलेज गेट से कुछ दूरी पर बहसबाजी और मारपीट हो गई। जिसे लेकर रश्मि समर्थक वहीं धरने पर बैठ गए।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा बुझा कर शांत किया। रश्मि लमगड़िया और उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि उनके साथी छात्रों से मारपीट की जा रही है और उन्हें धमकाया जा रहा है। वहीं बेलबाबा मंदिर के पास उनके वाहन रोके जा रहे हैं। छात्राओं का कहना था कि उनपर लाठियां बरसाई गई हैं।

एबीवीपी पर ये भी आरोप लगे कि सरकार के साथ से उन्हें प्रशासन का भी साथ मिल रहा है। हालांकि, एबीवीपी समर्थकों सहित प्रत्याशी कौशल बिरखानी का कहना है कि रश्मि द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। एमबीजीपी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष (एबीवीपी) कुलदीप कुलियाल ने भी आरोपों का खंडन किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top