Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी, दोस्त से बने विरोधी…एक फोटो वायरल

Ad

हल्द्वानी: एक तरफ MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतगणना की जा रही है। अध्यक्ष पद पर गर्मा गर्मी का माहौल बना हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए 3 सबसे बड़े नाम जिनका एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कौशल बिरखानी, रश्मि लमगड़िया और सूरज भट्ट की एक फोटो ने हर किसी को अपनी प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस फोटो में एबीवीपी के प्रत्याशी कौशल, निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि और एनएसयूआई के प्रत्याशी सूरज भट्ट एक साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का बैनर लेकर खड़े हुए हैं। ऐसे में यह कहना लाजमी होगा कि एक वक्त पर एक ही टीम से खेलने वाले तीन खिलाड़ी अब एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।

हल्द्वानी के छात्रसंघ चुनाव का जो यह पैटर्न है कहीं ना कहीं विधानसभा चुनावों से मिलता-जुलता भी देखा जा रहा है। इस चुनाव से पहले भी ठीक विधानसभा चुनावों की तरह काफी फेरबदल हुए। एबीवीपी से टिकट मांगने वाली रश्मि बागी प्रत्याशी बन गई तो कभी एबीवीपी के सक्रिय सदस्य रहे सूरज अब एनएसयूआई का झंडा थामे नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top