Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी विधायक प्रत्याशी पर लगे पत्नी को पीटने के आरोप,पुलिस ने गिरफ्तार किया

Ad

लालकुआं- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से महज 3 दिन से पहले हल्द्वानी विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान पर उतरे योग गुरु पर संगीन आरोप लगे हैं। उनपर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। लालकुआं कोतवाली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया शांति भंग की धाराओं में चालान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी मनोज चौधरी ने द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के जगदंबा नगर निवासी उमेश चंद्र जोशी (योग गुरु) ने संजय नगर तृतीय स्थित अपने ससुराल में आकर पत्नी एवं सास के साथ मरापीट की। पीड़ितों ने 112 में शिकायत दर्द कराई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने योग गुरु को गिरफ्तार किया तथा शांति भंग की धारा 151 के तहत उसका चालान कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हफ्ता पर पहले भी योग गुरु द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की गई थी और उनका 151 के तहत चालान किया गया था।

लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। हल्द्वानी निवासी उमेश चंद्र जोशी योग गुरु हल्द्वानी विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। और चुनाव परिणाम आने से पहले ही पत्नी से विवाद के चलते पुलिस उन्हें दो बार गिरफ्तार कर चुकी है। पत्नी व एक अन्य से मारपीट के मामले में बीती 26 व 27 फरवरी को भी उमेश को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top