Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी,विरोध करने पर विधायक सुमित हृदयेश को किया नजरबंद

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में चुनावी माहौल खत्म होते ही हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण हटाना शुरू हो गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रतिदिन नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ चिन्हित जगहों पर पहुंच रही है। इस दौरान कई मौकों पर नोक झोंक, तीखी बहस भी देखने को मिली है। अब अतिक्रमण पर हो रही कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने मोर्चा खोल दिया है। हालांकि विरोध प्रदर्शन करने पर उतारे हुए सुमित हृदयेश को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि आज विधायक सुमित हृदयेश अपने समर्थकों के साथ विरोध करने जा रहे थे। इसी वक्त उन्हें प्रशासन और पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। साथ ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। एसडीएम मनीष कुमार सिंह, सीओ भूपेंद्र धौनी समेत कई थाने और चौकियों के प्रभारी विधायक हृदयेश के घर पर तैनात हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सुमित हृदयेश के घर के बाहर जुटे हुए हैं।

इस दौरान सुमित हृदयेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये अतिक्रमण पर होने वाली कार्रवाई विधानसभा चुनाव में हारने वालों के इशारे पर हो रही है। उन्हीं के इशारों पर नगर निगम गरीबों पर अत्याचार कर रहा है। दुकानों को तोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और प्रशासन के तानाशाही रवैये को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में दुकानें उजाड़ने से पहले जिनके घर औ प्रतिष्ठान अतिक्रमण की जद में हैं, उनपर कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top