Nainital-Haldwani News

ब्रेकिंग न्यूज: हल्द्वानी में महिला की हत्या, आरोपी फरार

Ad

हल्द्वानी: योगेश शर्मा: शहर में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार होना पड़ा है। नशे के चलते मामा के बेटे ने गर्भवती बहन की हत्या कर दी। इस घटना के सामने आने के बाद पूरा हल्द्वानी शहर सन है।आरोपी नशे का आदि था। उसने इसे पहले मृतका की मां पर भी हमला किया था। यह भी सामने आया है कि पीडित परिवार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।खबर के मुताबिक घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान बरखा उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। वो अपने मायके आई हुई थी। यह भी सामने आ रहा है कि मृतका गर्भवती थी। आरोपी ममेरा भाई फैजान ने उसकी चाकू गोदकर हत्याकर दी। घटना के बाद बरखा को नैनीताल रोड स्थित बेस हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया जिसे पुलिस ने उसके पिता के साथ रात में गिरफ्तार किया। आरोपी शराब का आदि था। आरोपी पहले भी मृतक की माँ नूरजहां पर भी जानलेवा हमला कर चुका  था।पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद 600 रुपए के देने-देन के कारण हुआ। मृतक बरखा 20 जनवरी को दिल्ली से अपने मायके आई थी । जिसके बाद मंगलवार को बरखा का सामना फैजान से हुआ कुछ कहा सुनी के बाद फैजान ने बरखा की चाकू से हत्या कर दी । इस घटना से पहले भी रविवार को फैजान ने बरखा की माँ नूरजहां पर चीनी मिट्टी की थाली से हमला किया था , जिसके बाद नूरजहाँ के सिर पर गहरी चोट आई थी । नूरजहाँ के बेटे अमन ने बताया कि रविवार को हुई  घटना की जानकारी उसके परिवार ने बनभूलपुरा पुलिस चौकी में दि थी पर किसी प्रकार की कोई कारवाई नहीं करी गई , जानकारी के मुताबित रविवार को हुई घटना की रिपोर्ट भी नहीं करी गई है । बरखा की हत्या के बाद आज उसकी 2 साल की बेटी का भविष्य खतरे में आ चुका है ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top