Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की सफाई व्यवस्था पर लटकी तलवार, कर्मचारियों ने कहा इंसाफ नहीं तो काम नहीं

Ad

हल्द्वानी: शहर में कल से कूड़ा उठाने की समस्या बहुत अधिक बढ़ सकती है। ऐसा हो सकता है कि कल से आप सभी के घरों में रखा हुआ कूड़ा अपने साथ ले जाने वाली गाड़ी और उसके कर्मचारी नहीं आएं। ऐसा इसलिए क्योंकि नगर निगम के सफाई कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन तक हड़ताल पर चले जाएंगे। इस बात की चेतावनी कर्मचारियों ने आज प्रदर्शन करते हुए दी।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि अभी हाल ही में बनभूलपुरा क्षेत्र में सफाई करने गए कर्मचारी नामक राजेश के साथ तीन लोगों ने बहुत मारपीट की थी। जानकारी के अनुसार उसे लाठी-डंडों और चैन की मदद से बेहद बेरहमी से मारा गया था। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल भी हो गया था।

इसी मामले को लेकर सफाई कर्मचारियों में खासा रोष है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो सफाई कर्मचारी कल से पूरे शहर की अनिश्चितकालीन सफाई हड़ताल शुरू कर देंगे। इसके अलावा कर्मचारियों ने बनभूलपुरा के एस ओ पर पक्षपात करने का भी आरोप लगाया है।

कर्मचारियों ने यह भी मांग की है कि आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट के साथ सरकारी कामों में बाधा डालने का भी केस होना चाहिए। आपको बता दें कि नगर निगम परिसर पर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि यदि कल तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को ठप कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top