Uttarakhand News

हल्द्वानी: सड़क पर मलबा आते ही लगा जाम, मौके पर पहुंचे नैनीताल SSP; फिर JCB से तुरंत साफ कराया रास्ता

Ad

Haldwani-Nainital Road | Landslide Debris | Nainital Police : हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर दोगांव और डोलमार के बीच सड़क पर मलबा आने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर मलबा आने की सूचना मिलते ही नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी मौके पर पहुंच गए।

एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया और यातायात को जल्द सामान्य कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाया।

मलबा हटाने के लिए जेसीबी को मौके पर बुलाया गया। जेसीबी की मदद से सड़क पर आया मलबा हटाया गया….जिसके बाद मार्ग से वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई।

मलबा हटने के बाद यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। एसएसपी ने पुलिस टीम को मार्ग पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क पर दोबारा किसी तरह की बाधा आने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top