Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के नए वार्डों को दीवाली पर मिल सकता है तोहफा, बजट मांगने देहरादून पहुंचे मेयर रौतेला

हल्द्वानी के नए वार्डों को दीवाली पर मिल सकता है तोहफा, बजट मांगने देहरादून पहुंचे मेयर रौतेला
Ad

हल्द्वानी: कूड़ा कचरा शहर की हमेशा से ही परेशानी रही है। सभी चाहते हैं की वह साफ और शुद्ध वातावरण में दिन व्यतीत करें। परंतु कभी अपनी तो कभी प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह संभव नहीं हो पाता है। मगर अब नगर निगम नौ नवंबर से नए वार्डो में कूड़ा गाड़ियों का संचालन शुरू कर सकता है। इसी क्रम में हल्द्वानी के मेयर ने बजट के लिए देहरादून में डेरा डाला हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

शहर को साफ रखने के लिए नगर निगम के अनुमान के मुताबिक नए वार्ड में कूड़ा गाड़िया चलाने के लिए प्रतिमाह 27 लाख रुपए चाहिए। गौरतलब है कि निगम के सिर पर 5.5 करोड़ रुपए का लोन भी है। इसी धनराशि से नगर निगम पूर्व में कूड़ा गाड़ियां खरीद चुका है। लेकिन पिछले चार महीनों से यह गाड़ियां भी बंद है। अभी तक इन गाड़ियों का संचालन शुरू नहीं किया गया है। इसके पीछे बजट कम होने की वजह बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नए वार्ड में कूड़ा गाड़ियां चलाने के लिए करीब 85 सफाई कर्मी रखे जाएंगे। नगर निगम के हिसाब से 50 प्रतिशत तो यूज़र से वसूल लिया जाएगा। मगर बाकी के 13.5 लाख की जरूरत नगर निगम को पड़ेगी। उम्मीद है कि अगले वित्तीय वर्ष में निगम की प्रापर्टी कर से करीब दो करोड़ रुपए बढ़ जाएंगे।

इसी कड़ी में चुनावी वर्ष को देखते हुए मेयर जोगेंन्द्र रौतेला किसी भी दशा में कूड़ा गाड़ियों का संचालन शुरू कराना चाहते हैं। उनका कहना है कि इस वक्त वह बजट संबंधित कार्यों के लिए देहरादून गए हुए हैं। वहां से लौटने के एक दो दिन के अंदर ही यह तय कर लिया जाएगा कि कूड़ा गाड़ियों का संचालन कैसे किया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top