Uttarakhand News

हल्द्वानी से लखनऊ के लिए AC बस सेवा शुरू हुई, किराया और टाइमिंग जानें

Ad

AC BUS: HALDWANI TO LUCKNOW: कुमाऊं के क्षेत्र को दूसरे राज्यों के महानगरों से जोड़ने के लिए लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। हल्द्वानी से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब राहत मिलने वाली है क्योंकि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने ऐसी बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा वोल्वो बस के लिए भी मंथन शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी से लखनऊ के लिए चार साधारण बसों का संचालन होता है। एक बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की है जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर से भी हल्द्वानी से बस लखनऊ के लिए रवाना होती है। अब सवारियों को अतिरिक्त विकल्प देने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन ने AC बस सेवा शुरू कर दी है। ये बस लखनऊ से सुबह 8:30 बजे हल्द्वानी और हल्द्वानी से रात 9:15 लखनऊ के लिए रवाना होगी। बस का किराया 770 रुपए तय किया गया है। ठंड में AC बस के शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

इस बारे में हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने जानकारी दी कि AC बस सेवा परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा शुरू की है। इसके साथ ही वोल्वो बस सेवा शुरू करने के संबंध में पत्र लिखा गया है। इस पर भी जल्द फैसला ले लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top