Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बनभूलपुरा का मदरसा और नमाज़ स्थल हुआ सील, ध्वस्तीकरण स्थगित

Ad

Haldwani Madarsa & Namaz Place Sealed:

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ प्रशासन ने अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया है। जैसा कि आप जानते हैं कि धामी सरकार ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़े फैसले लेकर कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए हैं। ऐसे ही हल्द्वानी क्षेत्र के बनभूलपुरा इलाके में निर्मित मदरसे और नमाजस्थल का निर्माण अतिक्रमित जगह पर बताकर दोनों इमारतों के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी हुए थे। इन आदेशों में देर रात बदलाव करते हुए दोनों इमारतों को सील करने की कार्यवाही प्रशासन ने पूरी की है। फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने एक्शन लेते हुए देर रात दोनों भवनों को सील कर दिया है। कार्यवाही के दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौजूद रही। कार्यवाही के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने प्रेस नोट जारी कर सभी संबंधितों को सूचित किया कि 04 फरवरी को इन मदरसे और नमाज स्थल के अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण प्रस्तावित है। यह प्रस्ताव नगर निगम हल्द्वानी द्वारा बनबलपुरा क्षेत्र में निर्मित दो अवैध इमारतों के निर्माण के लिए दिया गया है।

देर रात इस कार्यवाही से पहले शाम को औपचारिकता पूरी करने गई पुलिस की टीम को वहां के स्थानीय निवासियों का विरोध झेलना पड़ा। नगर निगम हल्द्वानी द्वारा दर्ज की गई शिकायत के जवाब में मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह निर्माण किसी अवैध या सरकारी ज़मीन पर नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top