Nainital-Haldwani News

युवाओं को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए शहर की इस संस्था ने शुरू की- संवाद धारा

Ad

हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था (सहायता समूह) द्वारा एक नयी मुहीम संवाद धारा का श्री हरगोविंद सुयाल सरस्वती विधा मंदिर में आगाज हुआ। संवाद धारा के अंतर्गत हमारा आज प्रयास था कि लोगों में आजकल कई प्रकार से जो नकारात्मकता हावी हो रही है उसे कम करना जिसके लिए हमने प्रयास किये कि जनता को कुछ #motivational बातें बतायी जाएं जिसको जीवन में उतारकर शायद उन्हें कुछ सकारात्मकता प्राप्त हो।

ADVERTISEMENTS Ad

समूह संस्थापक दिनेश ल्वेशाली ने बताया कि इस मुहीम के मुखिया गौरव जोशी हैं, जिनके द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा जीवन में प्रेरित करने वाली कई बातें बतायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ विपिन चंद्रा द्वारा लोगों को प्रेरित करने वाली कई उपयोगी बातें बतायी गयी तथा एक अन्य प्रमुख वक्त विक्की कश्मीरा जी की बातों द्वारा उपस्थित सभी जनता में एक नया जोश भर दिया।

शेखर भट्ट द्वारा जीवन में सकारात्मकता भरने हेतु कई उपयोगी बातें बतायी गयी। कुल मिलाकर एक सफल कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम में सोनिका कपिल,राजू फर्त्याल,शुभम गुप्ता, गरिमा पंत,सुरेंद्र बिष्ट,गोविंद पंत,संजय सिजवाली,मनोज मेलकानी,श्रीओम जोशी, ज्योति मेहता,भारती सिजवाली,सुनंदा पंत के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top