News

हल्द्वानी के स्वामी राम कैंसर अस्पताल में कोबरा घुसने से मचा हड़कंप

Ad

हल्द्वानी में स्वामी राम कैंसर अस्पताल में कोबरा घुसने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी: राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह जगह जल भराव की समस्या सामने आ रही है। इन समस्याओं के कारण जहरीले सांप भी अपने बिल से बाहर आ रहे है और सुरक्षित जगह जाने के लिए जगह ढूंढ़ रहे है। ऐसी घटना नैनीताल के हल्द्वानी में राम रोड पर स्थित स्वामी राम कैंसर अस्पताल में घटी, जहां कैंसर वार्ड में कोबरा सांप के घुसने के कारण हड़कंप मच गया और लोगों ने सांप से दूरी बनाकर अपनी जान बचाई और अस्पताल प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन ने वार्ड से मरीजों को बाहर निकाला गया और सुरक्षित वार्ड में रखा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वामी राम कैंसर अस्पताल प्रशासन ने डीएफओ को सूचित किया और सांप का रेस्क्यू करने के लिए मदद की मांग की मौके पर पहुंची हल्द्वानी रेंज की टीम ने कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। कोबरा सांप की गिनती जहरीले सांपों में की जाती है और इस सांप को सबसे ज्यादा खतरनाक भी माना जाता है।

डॉक्टर अभिलाषा डीएफओ के अनुसार रात 2 बजे अस्पताल के केसी पांडेय डॉक्टर ने डीएफओ को कॉल करके सूचित किया कि स्वामी राम कैंसर अस्पताल में कोबरा सांप घुस गया है और जहरीले सांप के कारण मरीज और स्टाफ में डर का माहौल बना हुआ है। यह सूचना प्राप्त करने के बाद डीएफओ तुरन्त एक्शन में आ गई और रेंजर उमेश को तुरन्त टीम तैयार करके भेजने का आदेश दिया।

यह भी पढ़े: नीट-जेईई परीक्षाओं को स्थगित कराने के लिए विपक्ष खटखटाएगा न्यायालय का दरवाजा

यह भी पढ़े:देहरादून में तीन लड़कों को एक लड़की से प्यार, पता चलने पर एक दूसरे से भीड़ गए

आपको बता दे इस जहरीले सांप को पकड़ने के लिए सांप पकड़ने के एक्सपर्ट आनंद वल्लभ पंत और आशुतोष आर्य मौके पर अस्पताल पहुंचे और सुरक्षित तरीके से कोबरा का रेस्क्यू किया गया कोबरा को पकड़ने के बाद उसे गौलापार के जंगलों में छोड़ दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top