Nainital-Haldwani News

अंडर-15 टूर्नामेंट : दिल्ली इंद्रपस्थ इंटरनेशनल ने रामनगर को 8 विकेट से हराया

Ad

हल्द्वानी: चकलुआ स्थित मलकानी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन रामनगर और दिल्ली इंद्रपस्थ इंटरनेशनल के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने रामनगर को 8 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रामनगर की टीम ने 28.2 ओवर में 121 रन बनाए। रामनगर की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा रोहित फुलारा ने 67 रनों की पारी खेली। वहीं दिल्ली इंद्रपस्थ इंटरनेशनल की ओर से गेंदबाजी में आदित्य गोसाई ने 4 विकेट हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली इंद्रपस्थ इंटरनेशनल की शुरुआत बेहद खराब रही और केवल आठ रन बनाकर ओपनर बल्लेबाज दिव्यांश नेगी पवेलियन लौट गए। उस वक्त टीम का स्कोर 8 रन था। उसके बाद दिल्ली इंद्रपस्थ इंटरनेशनल के बल्लेबाजों ने समझकर बल्लेबाजी की और रामनगर को विकेट के लिए तरसा दिया। दिल्ली इंद्रपस्थ इंटरनेशनल के नमन तिवारी ने 88 रनों की शानदार पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और दिल्ली ने मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। दिल्ली इंद्रपस्थ इंटरनेशनल की ओर से बल्लेबाजी में आशीष ने 22 रनों की नाबाद पारी खेली। आशीष और नमन के बीच तीसरे  विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top