Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौलापार से हेली सेवा… पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए आप कर पाएंगे यात्रा

Ad

Haldwani News: उड़ान (उड़ देश का आम नागरिक) योजना के अंतर्गत एक सप्ताह के भीतर हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए गौलापार हेलीपैड से हेली सेवा शुरू होगी। हेली सेवा शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हेरिटेज एविएशन के जी एम मनीष भंडारी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

हेरिटेज एविएशन के जीएम भंडारी ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को बताया हैरिटेज एविएशन द्वारा कुमाऊं के हल्द्वानी से जल्द ही हेली सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविशन, भारत सरकार से अनुमति प्राप्त हो चुकी है, साथ ही यूकाडा से एनओसी भी प्राप्त हो चुकी है। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द हेली सेवा शुरू करने को लेकर एसडीएम हल्द्वानी तथा पीडब्ल्यूडी को समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे पहाड़ के लोगों को लाभ मिल सके।

हैरिटेज के जीएम मनीष भंडारी ने बताया कि हल्द्वानी से 07 सीटर हेलीसेवा शुरू होगी जो कि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ , हल्द्वानी से मुनस्यारी और हल्द्वानी से चंपावत के लिए संचालित की जाएगी। यह सेवा एक दिन में तीनों जगहों के लिए दो बार उड़ान भरेगी। इस तरह से इन तीनो जगहों पर एक दिन में हेली सेवा के जरिए 06 बार आना और 06 जाना हो पाएगा। फिलहाल एक हेली हल्द्वानी में रहेगा और हेलीपोर्ट पर हर समय 02 पायलट और 04 इंजीनियर रहेंगे। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा सहित अन्य आधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top