Nainital-Haldwani News

तो हो जाएं तैयार, मई में होगी कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

pc- social media/google
Ad

Haldwani News: Kumaun University: Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर की मुख्य और एक्स स्टूडेंट की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ताजा अपडेट की तरफ नजर डाले तो परीक्षाएं अब दो मई से 31 मई तक आयोजित कराई जाएंगी। (MBPG Haldwani Exam)

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एमबीपीजी कॉलेज को चुनाव कार्यालय बनाया गया है। चार जून को कॉलेज में चुनाव मतगणना होनी है। चुनाव के चलते हल्द्वानी कॉलेज प्रशासन दुविधा में फंस गया था। कॉलेज प्रशासन की ओर से मई में ही परीक्षा का आयोजन कराने जाने के लिए विश्वविद्लाय से अनुरोध किया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा आवेदन पत्र और शुल्क जमा करने की तिथि 30 अप्रैल 2024 तक बढ़ा दी है। एम बी पीजी कॉलेज के  प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि सम सेमेस्टर की परिक्षाएं मई में ही कराई जाएंगी। (Kumaun University Exam Date)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top