Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी समेत कुमाऊं में बनेंगे 6 अस्पताल! आपको इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

Ad

हल्द्वानी: अच्छे इलाज के लिए कुमाऊं के लोगों को बाहरी क्षेत्रों का रुख करने की ज़रूरत अब नहीं होगी। दरअसल राजकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए केंद्र सरकार ने योजना बनाई थी। जिसके तहत पुराने मेडिकल कॉलेजों को बेहतर किया जाना था। सुविधाओं के मामले में उच्चीकृत किया जाना था। मगर इस योजना का लाभ अब तक उत्तराखंड को नहीं मिल सका है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तराखंड से किसी ने भी इस योजना में सरकारी अस्पताल के लिए प्रस्ताव हीं भेजा था। बहरहाल अब प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्ताव भेजने वाले और कोई नहीं हैं, बल्कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ही हैं। इन्होंने चिकित्सा-शिक्षा निदेशक को प्रस्ताव भेजा है।

यह भी पढ़ें: वसीम जाफर को मिला अपने पूर्व कप्तान का साथ, कुंबले बोले मैं तुम्हारे साथ हूं वसीम

यह भी पढ़ें: पौड़ी में किए काम को नैनीताल में दोहराएंगे डीएम गर्ब्याल,सेब उद्यान विकसित करने का बनाया प्लान

लाज़मी है कि अगर प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की मुहर लगती है, तो कुमाऊं के लिए काफी बेहतर हो जाएगा। क्योंकि योजना के तहत यहां 60-60 बेड के 6 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल तैयार किए जाएंगे। जिसके चलते कुमाऊं के लगभग 42 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। लोगों को बेहतर इलाज के लिए अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जाना होगा। बहरहाल उम्मीद है कि सरकार द्वारा प्रस्ताव पास कर दिया जाएगा।

योजना की बात करें तो, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत पुराने मेडिकल कॉलेजों को उच्चीकृत किया जाना है। जिसमें सरकारी अस्पतालों को प्रस्ताव सरकार को भेजने थे। योजना के तहत भारत सरकार छह सुपर स्पेशलिटी विभाग एवं अस्पताल के लिए धनराशि देगी। उसकी निगरानी में अस्पताल चलेगा। बता दें कि अस्पताल का निर्माण एम्स या पीजीआई की देखरेख में होगा, जो कि खास बात है। जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत आगरा मेडिकल कालेज को उच्चीकृत किया जा चुका है।

राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत छह सुपर स्पेशलिटी विभाग और अस्पताल के लिए प्रस्ताव चिकित्सा-शिक्षा निदेशक को भेजा गया है। भारत सरकार अगर हरी झंडी देती है तो नया अस्पताल बनेगा।

यह भी पढ़ें: चमोली:धौलीगंगा का बढ़ा जल स्तर,रोकना पड़ा बचाव कार्य,टनल से निकली टीम,गांव में अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: चमोली आपदा में बढ़ा मौत का आंकड़ा, पिथौरागढ़ के रवींद्र कुंवर का शव मिला

यह भी पढ़ें: इस मामले में उत्तरकाशी बना राज्य का नंबर वन जिला, सीएम रावत हुए जनता के परिश्रम के मुरीद

यह भी पढ़ें: साइबर ठगों की हिम्मत तो देखिए, मुखानी थाने के एसओ की बनाई फेक आइडी और मांगने लगे रुपए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top