Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी न्यूज: दिल्ली के लिए दौड़ी 50 से ज्यादा बसें, रोडवेज की भी हुई बंपर कमाई

हल्द्वानी: हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाले सवारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखकर हल्द्वानी डिपो औरकाठगोदाम डिपो ने बड़ा फैसला किया है। इस फैसले से निगम की आय में 3.50 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आपकों बता दें कि हल्द्वानी डिपो ने बृहस्पतिवार को 14 अतिरिक्त बस दिल्ली रूट पर भेजी है तो वहीं काठगोदाम डिपो ने भी 12 अतिरिक्त बसे भेजी हैं।

जैसा कि आपको पता है की दिवाली का त्योहार आते ही दिल्ली से हल्द्वानी आने वाली यात्राओं की संख्या बढ़ जाती है।ऐसी बढ़ती संख्या को देखकर हल्द्वानी डिपो ने देर शाम तक 28 बस दिल्ली रूट पर भेजी। तो काठगोदाम डिपो ने 29 बस दिल्ली रूट पर दौड़ाई। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दिल्ली से हल्द्वानी आने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने आगे कहा कि पर्वतीय मार्गों पर जाने वाली बस में इजाफा किया है।

हल्द्वानी से दिल्ली रूट के अलावा पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बागेश्वर, रीठा साहिब, जौरासी सहित तमाम मार्गों पर 10 अतिरिक्त बस की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार को हल्द्वानी डिपो ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए भी एक-एक अतिरिक्त बस चलाई।

To Top