Uttarakhand News

हल्द्वानी का बेटा नितिन यूरोप में दिखाएगा पहाड़ी प्रतिभा की पावर

Ad

हल्द्वानी: कुछ करने की अगर ठान ली जाए तो लक्ष्य ज्यादा दूर नहीं रहता है। पहाड़ यानी उत्तराखण्ड के कई युवाओं ने अपनी मंजिल ही ऐसी रखी है जहां पर कामयाबी का मतलब है देश व विदेश में राज्य के नाम को रोशन करना। हल्द्वानी निवासी नितिन शर्मा भी कुछ यही करने चाहता है। जिस लिस्ट में देश के केवल 5 युवा है उसमें आवास विकास के नितिन ने अपना नाम दर्ज कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: हल्द्वानी के इस क्रिकेट कोच के युवा खिलाड़ियों को मिला बड़े मंच का टिकट, कोई इंडिया खेला तो कोई…

युवा इंटरप्रेनरशिप के तौर पर पहचान बना रहे नितिन का गौ ग्लोबल कंपनी द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाले वॉलेनटरिंग कैंप के लिए चयन हुआ है। इस कैंप में 60 देशों में से केवल 300 युवाओं को चयन हुआ है। भारत से केवल 5 युवा इस कैंप में भाग लेंगे जिसमें हल्द्वानी का नितिन भी शामिल है।

बता दें कि यह कैंप 9 जून 2018 से 28 जून 2018 तक ईस्टर्न यूरोप में आयोजित होने वाला है।  कैंप के लिए चयन युवाओं को यूक्रेनियन एजुकेशन सिस्टम एवं यूक्रेनियन युवाओं को प्रतिभाशाली बनाने के लिए नए मैर-तरीकों से पढ़ाया जाएगा। इसके तीन राउंड प्रोसेल क्लियर करने पर यूक्रेनियन मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन एण्ड साइंस के द्वारा इनकों 80 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान दी जाएगी।अपने चयन के बाद नितिन शर्मा ने बताया कि इंटरप्रेनरशिप के तौर पर मुझे इस कैंप में जो भी अनुभव प्राप्त होगा उसे  स्टार्ट अप में इस्तेमाल करने की कोशिश करूंगा। मुझे उम्मीद है कि मेरा अनुभव राज्य की शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में काम आएगा।

हल्द्वानी: नए लक्ष्य के साथ शुरू होगा HCA का नया क्रिकेट सत्र

नितिन के चयन के बाद पिता पूरना चंद्र शर्मा और मां कमला शर्मा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि नितिन देश के केवल 5 युवाओं में है जो कैंप के लिए जा रहे है। राज्य के लिए इससे अच्छा क्या हो सकता है कि पहाड़ के युवा शिक्षा ढांचे को सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top