Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: सड़क हादसे में MBPG छात्रसंघ नेता रवि यादव की मौत

Ad

हल्द्वानी: सड़क हादसे में MBPG छात्रसंघ सचिव रवि यादव की मौत

हल्द्वानी:छात्र संघ के पूर्व उपसचिव व समाज सेवा कार्यकर्ता रवि यादव बाइक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह हल्द्वानी के भगवान मार्बल के पास पहुंचे ही थे लेकिन एक ओवरलोड के पलटने से वह ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उनके अतिरिक्त खून निकलने व चोट लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें कृष्ण अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने रवि यादव को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह सूचना मिलते ही घर में गम का माहौल हो गया और छात्र संघ के सभी छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई जिससे हर तरफ का गम का माहौल बना हुआ है। रवि यादव का 28 अगस्त को जन्मदिन भी था लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था।

यह भी पढ़े:- देहरादून में तीन लड़कों को एक लड़की से प्यार, हवालात में बिताई पूरी रात

यह भी पढ़े:-विराट कोहली 2021 में बनेंगे पापा सोशल मीडिया में साझा की जानकारी

बता दे की रवि यादव एक खुश मिजाज और मिलनसार व्यक्ति थे अपने दम पर वह छात्र संघ के उपसचिव बने और समाज के लिए सेवा करते थे। इस लॉकडाउन में उन्होंने जरूरतमंद लोगो को खाना भी खिलाया था और वह ऐसे ही जरूरतमंद लोगो की जरूरी पूरी करके समाज की सेवा करते थे। उनकी निधन के बाद सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top