Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बेवजह घूमने वालों को सबक सिखाएगी Curfew एक्सप्रेस

Ad

हल्द्वानी: शहर में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने अनोखा प्रयास शुरू किया है। इस प्रयास के तहत हल्द्वानी पुलिस ने कर्फ्यू एक्सप्रेस नाम से एक वाहन चलाना शुरू किया है। जिसमें नियमों की पालना ना करने वालों को बैठाकर कोतवाली लाया जाएगा। बुधवार को इस वाहन को एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुवार से इसका संचालन भी शुरू हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

एक तरफ कोरोना महामारी इतना भयावह रूप ले रही है। दूसरी तरफ चंद जनों की लापरवाही बार बार इस खतरे को और बढ़ाने का काम कर रही है। पुलिस लगातार जागरुकता अभियान चला रही है। साथ ही नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। मगर फिर भी कर्फ्यू के दौरान कई लोग अनावश्यक रूप से बाहर घूमते नज़र आ रहे हैं। जिन्हें पुलिस द्वारा टोका जा रहा है।

ऐसे ही लोगों को समझाने और सबक सिखाने के लिए हल्द्वानी पुलिस ने बुधवार को कर्फ्यू एक्सप्रेस नाम का एक ट्रक वाहन लांच किया। जिसे हल्द्वानी कोतवाली परिसर के सामने एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने हरी झंडी दिखाई और रवाना किया। जिसके बाद गुरुवार को इस वाहन का काम भी शुरू हो गया। सबसे पहले कर्फ्यू एक्सप्रेस मुखानी क्षेत्र में चलती नज़र आई। जहां कर्फ्यू का उल्लंघन करते 50 लोगों को पकड़ा गया। बता दें कि इस वाहन के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पहले दिन लोगों को जागरुक किया गया है। साथ ही सब घरों पर रहें, ऐसी सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि अब ये एक्सप्रेस हर रोज़ बाजार के एरिया से गुजरेगी। अगर कोई घूमता हुआ मिला और पूछताछ में उसका जवाब संदेहास्पद लगा तो उसे पकड़ कर गाड़ी में बैठाया जाएगा। जिसके बाद पूरे शहर का एक चक्कर लगाया जाएगा।


पूरे शहर का चक्कर काटने के बाद कोतवाली लाकर उक्त व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली ने यह भी कहा कि कोरोना रोकथाम के लिए लगे कर्फ्यू में भी कुछ लोग बिना वजह बाहर घूम रहे हैं जो कि गलत है। ऐसे लोगों को समझाना ही पुलिस का प्रयास है। लिहाजा ऐसे ही कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी, मंगल सिंह नेगी, भगवान सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top