Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मुखानी में हुबहू घटा शोले फिल्म का सीन, वीरू बन कर सुसाइड करने चला था युवक

हल्द्वानी में हुबहू घटा शोले फिल्म का सीन, वीरू बन कर सुसाइड करने चला था युवक
Ad

हल्द्वानी: शोले फिल्म तो शायद हर किसी ने ही देखी होगी। नहीं देखी होगी तो वीरू का टंकी पर चढ़ने वाला सीन तो सभी ने देखा होगा। यही प्रसिद्ध घटना हल्द्वानी शहर में भी घटित हुुई। उस वक्त शहर में हड़कंप मच गया जब एक युवक ब्लैड बैंक की बिल्डिंग के ऊपर चढ़ कर कूदने की धमकी देने लगा। वो तो गनीमत रही कि मुखानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़े ही तरीके से उसकी जान बचाई।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हर्ष विहार कॉलोनी बिठोरिया नंबर एक निवासी पवन सिंह (21) पुत्र बहादुर सिंह ब्लड बैंक की बिल्डिंग पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार वह आत्महत्या करने जा रहा था। लेकिन मौके की जानकारी किसी ने एसओ सुशील कुमार को दे दी। इसके बाद फौरन एसओ सुशील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर आ पहुंचे। लेकिन बड़ा सवाल यह था कि कहीं बातों बातों में वह छलांग ना मार दे।

इसलिए एसओ सुशील कुमार ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ काम लिया। उन्होंने युवक पवन को बातों में उलझाया रखा। जैसे शोले फिल्म में होता है ठीक वैसे ही पूरा घटनाक्रम घटा। इसके बाद यह हुआ कि पुलिस की टीम चुपके से बिल्डिंग के ऊपर चले गई और युवक को पकड़ लिया। बताया गया है कि युवक दिमागी रूप से परेशान है। इसलिए पुलिस ने परिजनों और साइकोलॉजिस्ट को बुलाकर युवक की काउंसलिंग कराने का भी प्रयास किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top