Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू,पहले से कम हो गई है दूरी

बारिश ने जाम किए उत्तराखंड रोडवेज बसों के पहिए,पहाड़ जाने वालों की बढ़ी परेशानी
Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो ने हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिये रोडवेज बस सेवा की शुरुआत कर दी है। गौरतलब है कि इससे यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। बता दें कि यह बस विभिन्न मार्गों से होते हुऐ भीमताल-खुटानी बैंड-धानाचुली-शहर फाटक-छडजा-देवलाथल–चलनी छीना-सुआखान-दन्या-घाट–पिथौरागढ़ पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां से वापसी के समय भी रोडवेज बस इसी मार्ग से जाएगी। बता दें कि अब यात्रियों को इस मार्ग से करीब 30 किलोमीटर कम सफर करना पड़ेगा। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा देर भी नहीं लगेगी। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी आराम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा आपको बता दें कि रोडवेज ने हल्द्वानी से टनकपुर, बनबसा, सितारगंज रूट के लिए गुरुवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया है। गौला पुल बंद होने की वजह से बसें काठगोदाम होते हुए भेजी जा रही हैं। जिससे किराया भी 15 रुपए बढ़ गया है। काठगोदाम डिपो की नैनीताल बस सेवा भी शुरू हो गई है। फिलहाल एक ही बस संचालित की जा रही है। जो भीमताल, भवाली होते हुए नैनीताल जाएगी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top