Nainital-Haldwani News

पीएम मोदी को देखने के लिए खचाखच भरा रैली स्थल…पुलिस ने वापस लौटाना शुरू किया

Ad

हल्द्वानी: पीएम मोदी की रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में लोगों ने भारीमात्रामें पहुंचना शुरू कर दिया है। ऐसे में पूरा रैली स्थल भीड़ से खचाखच भर गया है। पुलिस को भी व्यवस्थाएं संभालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सभास्थल भर गया है, इसलिए पुलिस ने लोगों को वापस लौटाना शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री 17,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर कुमाऊं की 29 विधानसभा सीटों के लिए हुंकार भरेंगे।बता दें कि एसपीजी, कमांडो और भारी संख्‍या में पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। लगातार कैबिनेट मंत्री जनता को संबोधित कर रहे हैं। बताया जारहा है कि पीएम मोदी का संबोधन 1.27 बजे से 2 बजे तक चलेगा।

कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी में पीएम मोदी पहली बार आ रहे हैं। पीएम मोदी का यह दौरा विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा दोबारा उत्तराखंड में सत्ता हासिल करने का प्लान बना रही है। पीएम के दौरे को लेकर समस्त शैक्षणिक संस्थान निजी और राजकीय को बंद रखने जाने का आदेश दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top