Nainital-Haldwani News

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली दो महिलाओं समेत तीन को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: शहर की पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस गिरोह में दो युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन पर ईनाम भी रखा था। तीनों शातिर ठगों ने हल्द्वानी निवासी एक युवक से नौकरी के नाम पर ₹900000 की धोखाधड़ी की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि यह लोगों को चूना लगाने के बाद मलेशिया और दुबई भाग जाते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात का भी पता चला है कि अब तक यह कई लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी कर चुके हैं और 60 से 70 लाख रुपए ठग चुके हैं। यह अपराध करने के बाद पहली बार पकड़े गए हैं। पुलिस ने इनको जयपुर से गिरफ्तार किया। इसके बाद इन्हें हल्द्वानी लाया गया। इनमें एक युवक और 2 महिला हैं जोकि युवक जयपुर और महिला उत्तराखंड की रहने वाली हैं। पुलिस इनसे और गहनता से पूछताछ कर रही है।

आरोपियों के पहचान रजत भुटानी पुत्र वंशीलाल भुटानी निवासी हाल पता C/O भगवान सहाय सैक्टर 17 नियर सैक्टर 16 की पुलिया प्रतापनगर थाना प्रतापनगर जयपुर राजस्थान, दीपा भुटानी पत्नी रजत भुटानी और किरन आर्या पुत्री शंकर कुमार आर्या निवासी ग्राम जाडापानी पोस्ट व थाना कौशानी जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के पास से मोबाइल, तीन पासपोर्ट व कागजात बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top