Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ी एक लाख रुपए की स्मैक, बनभूलपुरा निवासी टेलर समेत दो तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ी एक लाख रुपए की स्मैक, बनभूलपुरा निवासी टेलर समेत दो तस्कर गिरफ्तार
Ad

हल्द्वानी: शहर में स्मैक तस्करी के मामले लगातार सामने आने में हैं। पुलिस भी तस्करों की धरपकड़ के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी में पुलिस ने टेलर समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग जगह से पुलिस इनके पास से करीब एक लाख रुपए की स्मैक बरामद की है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने स्मैक तस्करी को रोकने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हुए हैं। बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि सोमवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से स्मैक तस्करों की जानकारी प्राप्त हुई। जानकारी मिली कि रेलवे स्टेशन के समीप स्थित नूरी मस्जिद के पास इंद्रानगर निवासी साकिर उर्फ बबलू पुत्र नजाकत हुसैन को स्मैक तस्करी कर रहा है।

पुलिस ने मौके पर जाकर उसे 4.8 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। तस्कर ने बताया कि 13 बीघा पानी की टंकी बनभूलपुरा निवासी वसीम उर्फ दल्ला से वह स्मैक खरीदता है। खुद भी नशा करता है। इसके बाद पुलिस ने जगदीश होटल के पास से इंद्रानगर निवासी स्मैक तस्कर सलीम जावेद पुत्र अमानत हुसैन को 4.8 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह तस्कर टेलर की दुकान में काम करता है।

एसओ प्रमोद पाठक ने जानकारी दी और बताया कि पहले ये तस्कर स्मैक इंद्रानगर में ठेला लगाने वाले शख्स से खरीदकर लाया। फिर बाइक पर तस्करी करने जा रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक बरामद की गई कुल स्मैक की कीमत करीब एक लाख रुपए के आसपास होगी। टीम और कनेक्शन का भी पता लगा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top