Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस ने नशे का धंधा करने वाले पति पत्नी को किया गिरफ्तार, इंजेक्शन भी किए बरामद

Ad

हल्द्वानी: नगरीय पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र से पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। पति पत्नी पर नशे का धंधा करने का आरोप है। उनके पास से नशे के इंजेक्शनों के करीब 95 सेट बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ के जरिए बहेड़ी निवासी एक तस्कर को भी पकड़ने का प्लान बना रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बनभूलपुरा थाना अंतर्गत निवासी तस्लीम रजा और उसकी पत्नी अल्बीना नशे का धंधा करते थे। जिसकी सूचना बनभूलपुरा पुलिस को मिली। जिसके बाद थाने के दरोगा संजीव राठौर ने जवाहर नगर बंजारे वाली गली के पास से बीते दिन दोनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को उनके पास से नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पूछताछ में तस्लीम ने बताया कि वे दोनों बहेड़ी निवासी सुंदर इंजेक्शन खरीदते थे। जिसके बाद इंजेक्शन को बनभूलपुरा के युवकों को बेचा जाता था। जब दोनों के घर वालों को इसका पता चला तो पिता ने उन्हें घर से बेदखल कर दिया।

लेकिन इतना होने के बाद भी आरोपियों ने नशे का धंधा नहीं छोड़ा। 4 महीने पहले घर से बेदखल किए गए दोनों पति-पत्नी जवाहर नगर में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। बनभूलपुरा पुलिस की मानें तो बहेड़ी से इंजेक्शन का एक सेट ₹140 में खरीदा जाता था। जिसे ₹300 में नशेड़ियों को बेचा जाता था। पति-पत्नी से पूछताछ के आधार पर कुछ संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top