Nainital-Haldwani News

VIDEO: हल्द्वानी के टाइल्स के गोदाम में मिली 2 करोड़ की शराब, देखने वालों की फटी रह गई आंखे…

Ad

हल्द्वानी में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। बरेली रोड गौजाजाली इलाके में एक टाईल्स के गोदाम से करीब 5 से 6 हज़ार शराब की पेटियां बरामद की गई है। सूचना के आधार पर आबकारी अधिकारियों ने जब इस गोदाम पर छापा मारा तो सबकी आंखे फ़टी की फटी रह गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/HzuLkqZ99lI

शराब के इस बड़े जखीरे में देशी औऱ विदेशी ब्रांड की शराब शामिल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लम्बे समय से यहां बड़ी बड़ी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता था और गतिविधियां संदिग्ध लगती थी। जिससे ये लगता है कि शराब का काम लम्बे समय से चल रहा था। जिस परिसर में छापा पड़ा है वो जय सिंह नाम के व्यक्ति का है। पुलिस ने मौके से उत्तरप्रदेश के रहने वाले जवाहर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो इन सभी शराब का लेनदेन हल्द्वानी के शराब माफियाओं के साथ हो सकता है। वहीं पुलिस पूरी मामले की जांच में जुट गई है। जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार सिंह के मुताबिक पकड़ी गई शराब की पेटियां 5 -6 हजार के आस पास हैं ,और शराब की अनुमानित कीमत 2 करोड़ से ज्यादा हो सकती है , इस जखीरे में देशी औऱ विदेशी शराब शामिल है।

वगीं  देर शाम जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन द्वारा पुरानी आईटीआई स्थित गौजाजाली में पहुंच कर पकड़ी गई शराब के जखीरे का मौका मायना किया। उन्होंने छापेमारी करने वाली टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शराब विभाग की सबसे बड़ी कार्यवाही है इसके लिए उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए 5000 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top