Nainital-Haldwani News

लालडांठ क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, सरगना दूसरे राज्य से पहुंचे थे हल्द्वानी

Ad

हल्द्वानी: पुलिस ने शहर में चल रहे देहव्यापार का भंडा फोड़ा है। प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल  लता बिष्ट, नंदन सिंह रावत, प्रभारी एसओजी द्वारा एक ज्वाइंट ऑपरेशन में हल्द्वानी शहर में सेक्स रैकेट चला रहे कलकत्ता के दंपत्ति को धर दबोचा। आरोपियों ने एक घर किराए में लिया था। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। एक महिला असम से हल्द्वानी पहुंची थी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को लालडांट स्थित एक घर में सैक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर एसओजी के साथ मिलकर उक्त घर में छापेमारी कर दी। आरोपियों द्वारा किराए पर लिए गए मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। मौके से कलकत्ता की रहने वाली महिला सरगना और उसके पति को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ असम के एक और दंपति को पुलिस ने दबोचा। गिरफ्तार तीसरी महिला भी कलकत्ता की है, जो ज्यादा पैसों के लालच में फंस कर हल्द्वानी आ गई थी। चौथी लड़की दिल्ली से यहां आई थी। पुलिस ने हल्द्वानी निवासी दो युवकों को भी पकड़ा है।

अभियुक्त अनुरुल शेख और अली हैदर ग्राहक तलाश कर लाने का काम करते थे। महिला सरगना का एक ढाई साल का बेटा भी है। ये लोग लंबे समय से शहर में सक्रिय थे और हर एक से डेढ़ माह के बीच मकान बदल कर धंधा चला रहे थे। नैनीताल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top