Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किए 1224 चांदी के सिक्के

Ad

हल्द्वानी: आपराधिक गतिविधियों को रोकने, अपराधियों को पकड़ने, अपराधियों के द्वारा किये जाने वाले अपराधों की खोजबीन करने, देश की आंतरिक सम्पत्ति की रक्षा करने और जो अपराधी हैं और उनका अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य जुटाना ही पुलिस का कार्य है। यह बात एक बार फिर पुलिस ने सच कर दिखाई हैं मंडी चौकी पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान मोतीनगर के समीप एक वाहन से 1224 चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं जो की वाहन चालक ने मटके में रखे थे। मटका लाल कपड़े से बांध कर बैग में रखा हुआ था ताकि चेकिंग भी हो तो पुलिस की आँखों को ओझल किया जा सके इतना शातिर दिमाग लगाने के बावजूद चालक पुलिस के हाथों नहीं बच सका।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:7 वर्ष की बच्ची के साथ गैंगरेप,लहूलुहान हालत में बच्ची को गांव के बाहर खेत में फेंका

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में गजब हो गया,20 साल से बंद घर का आया 90 हजार रुपए पानी का बिल

जानकारी के अनुसार वाहन चालक भीम सिंह ने बताया कि वो काठगोदाम का रहने वाला है। पुलिस द्वारा पूछताछ में चालक सिक्कों के बारे में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और ना ही उसके पास चांदी के सिक्कों के कागज मौजूद थे। चालक पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में डर गया। पुलिस ने इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दे दी है साथ ही पुलिस ने चांदी के सिक्के अपने कब्जे में लेकर माल खाने में जमा कर दिए हैं।

यह भी पढ़े:सरोवर नगरी नैनीताल में सेल्फी लेने के लिए देना होगा शुल्क

यह भी पढ़े:सरोवर नगरी नैनीताल में सेल्फी लेने के लिए देना होगा शुल्क

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top