
Haldwani Power Cut | Electricity Update | TP Nagar : टीपी नगर उपसंस्थान में केबल बदलने का काम होने के कारण 22 से 31 अगस्त के बीच छह दिन बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान अलग-अलग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
विद्युत विभाग के ईई एसके गुप्ता ने कहा कि 22 अगस्त को जज फार्म, 24 अगस्त को तल्ली हल्द्वानी, 25 अगस्त को देवलचौड़, 27 अगस्त को बेलबाबा, 29 अगस्त को जज फार्म और 31 अगस्त को तल्ली हल्द्वानी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग के अनुसार इन सभी दिनों में बिजली कटौती का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। केबल बदलने के काम के चलते संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।






