Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी छात्रसंघ चुनाव, इतिहास रचने के करीब पहुंची रश्मि लमगड़िया

Ad

हल्द्वानी: MBPG कॉलेज से ताजा अपडेट आई है। 12 राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर निर्दलीय रश्मि लमगड़िया 1078 वोट से आगे। एबीवीपी की बागी निर्दलीय रश्मि लमगड़िया को 2165 वोट। एबीवीपी के कौशल बिरखानी को 1087 वोट। एनएसयूआई के सूरज भट्ट को 377 मिले वोट।

ADVERTISEMENTS Ad

पुराना अपडेट 12:

एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय रश्मि लमगड़िया 1043 वोट से आगे चल रही हैं। बता दें कि 11 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद एबीवीपी की बागी निर्दलीय रश्मि लमगड़िया को 2088 वोट मिले हैं। जबकि, एबीवीपी के कौशल बिरखानी को 1045 वोट और एनएसयूआई के सूरज भट्ट को 355 मिले वोट।

पुराना अपडेट 11:

MBPG कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद चुनाव मतगणना 10 राउंड पूरे होने के बाद निर्दलीय रश्मि लमगड़िया 840 वोट से आगे। एबीवीपी की बागी निर्दलीय रश्मि लमगड़िया को 1799 वोट। एबीवीपी के कौशल बिरखानी को 959 वोट। एनएसयूआई के सूरज भट्ट को मिले 334 वोट।

पुराना अपडेट 10:

एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए मतगणना के नौ राउंड पूरे होने के बाद रश्मि लमगड़िया ने 1600 का आंकड़ा पार कर दिया है। बता दें कि निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि को अब 1660 वोट के साथ 801 की लीड मिल गई है। वहीं, अभाविप प्रत्याशी कौशल बिरखानी को अबतक 859 वोट और एनएसयूआई के सूरज भट्ट को 280 वोट नसीब हुए हैं।

पुराना अपडेट 9:

एमबीपीजी अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया ने 710 वोटों की बढ़त बना ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 8वां राउंड समाप्त होने के उपरांत रश्मि 1449 वोट हासिल कर काफी लीड में पहुंच गई हैं। वहीं अभाविप के प्रत्याशी कौशल को अबतक कुल 739 तथा एनएसयूआई के प्रत्याशी को सूरज को 238 वोट मिले हैं।

पुराना अपडेट 8:

एमबीपीजी अध्यक्ष पद के चुनाव में मतगणना जारी है। 7वां राउंड खत्म होने के बाद ताजा अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार रश्मि 1121 वोट हासिल कर चुकी हैं और 536 वोट से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर कौशल बिरखानी (ABVP) 585 वोट और तीसरे स्थान पर सूरज भट्ट (NSUI) 188 वोट हासिल कर चुके हैं।

पुराना अपडेट 7:

MBPG कॉलेज में काउंटिंग के छह राउंड पूरे हो चुके हैं। छह राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि रमगड़िया 460 वोटों से आगे चल रही हैं। रश्मि को जहां अबतक कुल 988 वोट मिल चुके हैं तो वहीं एबीवीपी के कौशल को 528 वोट प्राप्त हुए हैं। तीसरे नंबर पर एनएसयूआई के सूरज भट्ट हैं, जिन्हें अबतक 165 वोट ही मिल सके हैं।

पुराना अपडेट 6:

एमबीपीजी कॉलेज में पांच राउंड की गिनती पूरी हो चुकी हैं। जिसके बाद अभी तक निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रही हैं। रश्मि ने कौशल के खिलाफ 376 वोटों की बढ़त बना ली है। ये बढ़त बढ़ती ही जा रही है। पांच राउंड की गिनती के बाद कौशल को 464, रश्मि को 840, सूरज को 131 वोट प्राप्त हुए हैं।

पुराना अपडेट 5:

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज चुनाव में मतगणना के चार राउंड पूरे होने के बाद रश्मि को 755, कौशल को 457, सूरज भट्ट को 209 वोट मिल चुके हैं। बता दें कि एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच संभावित जोरदार टक्कर में फिलहाल रश्मि बाजी मारती दिख रही हैं। चार राउंड के बाद रश्मि 298 वोटों से आगे चल रही हैं।

पुराना अपडेट 4

नए अपडेट के मुताबिक निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया ने कौशल बिरखानी के खिलाफ काफी बढ़त बना ली है। एबीवीपी की तरफ से चुनाव लड़ रहे कौशल को 390 वोट तो वहीं अबतक रश्मि को 555 वोट मिल गए हैं। बता दें कि एनएसयूआई के प्रत्याशी सूरज भट्ट को 180 वोट प्राप्त हुए है। अभी तक मतगणना के बाद रश्मि ने 165 वोटों से आगे चल रही हैं।

पुराना अपडेट 3:

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनावों से मतगणना की अपडेट सामने आई है। एबीवीपी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे कौशल को अबतक कुल 258 वोट मिले हैं तो वहीं रश्मि को 306 वोट हासिल हुए हैं। बता दें कि एनएसयूआई के सूरज को 55 वोट मिले हैं और अरहम रज़ा को छह मत हासिल हुए हैं। दूसरे राउंड के बाद 48 वोटों से रश्मि आगे चल रही हैं।

पुराना अपडेट 2

एमबीपीजी कॉलेज की मतगणना के बीच से बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। फिलहाल वक्त तक कौशल बिरखानी (ABVP) और निर्दलीय रश्मि लमगड़िया के बीच जोरदार टक्कर हो रही है। अबतक कौशल को 146 वोट मिले हैं तो वहीं रश्मि को 117 वोट प्राप्त हुए हैं। तीसरे पायदान पर एनएसयूआई के सूरज भट्ट को 23 वोट मिले हैं। ताजा अपडेट के लिए हल्द्वानी लाइव के साथ जुड़े रहें।

पुराना अपडेट 1

पहले राउंड के बीच कौशल बिरखानी रश्मे से नौ वोटों से आगे चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जहां कौशल को अबतक 50 वोट मिले हैं तो वहीं रश्मि को 41 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि एनएसयूआई के सूरज भट्ट को केवल 6 वोट मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top