Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी अदिति जुयाल ने 14 साल की उम्र में लिखी किताब, ऑनलाइन बिक्री भी हो गई शुरू

Ad

Haldwani: TWIN WIN: शिक्षण संस्थान ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्विन विन की छात्रा अदिति जुयाल ने द ड्रीमस्केप जर्नी नामक किताब लिखी है। इससे पहले अदिति ने वर्ष 2022 में अपने साथी छात्रों के साथ मिलकर द शीन ऑफ होप पुस्तक लिखी। आपको बता दें कि अदिति क्रिकेटर आर्यन जुयाल की बहन है। उनके पिता डॉ. संजय जुयाल और माता डॉ. प्रतिभा जुयाल प्रसिद्ध चिकित्सक है। बेटी के किताब लिखने पर परिवार में खुशी का माहौल है। आज ट्विन विन शिक्षण संस्थान ने इसका विमोचन किया। 

ADVERTISEMENTS Ad

अदिति ने अपनी मेहनत और लगन का श्रेय अपने भाई क्रिकेटर आर्यन जुयाल को दिया है। आर्यन आईपीएल खेल चुके है। इसके अलावा वो भारतीय अंडर-29 टीम के कप्तान और भारतीय अंडर-23 टीम का भी हिस्सा रहे हैं। इस मौके पर डॉ. संजय जुयाल ने कहा की मेरी बेटी ने कुछ ऐसा काम किया है, मुझे बेटी पर गर्व है। वही माता प्रतिभा जुयाल ने कहा की अदिति जो चाहती है वो करें। यही मेरे लिए खुशी की बात है। उनकी इस पुस्तक को कार्यक्रम में पहुंचे कई लोगों ने हाथोंहाथ लिया।

वहीं ट्विन विन के पांच छात्रों ने 21वीं सदी की जरूरी लाइफ स्किल्स के बारे जानकारी देते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह टविन विन यू ट्यूब चौनल पर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज भी लॉन्च की है। इस सीरीज में ट्विन विन के छात्रों ने अपने अनुभवों और विचारों को साझा किया है।

TWIN WIN के सीईओ और सह संस्थापक वैभव पांडे ने बताया कि 21वीं सदी में सफलता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, प्रेरणा और लगातार बेहतर करने की कोशिश करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक अमेजॉन पर उपलब्ध है जिसके बाद खरीद सकते है। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी उपलब्धियां साबित करती है कि TWIN WIN एक ऐसा शैक्षणिक संस्थान है जो छात्रों को जरूरी ज्ञान और कौशल प्रदान करता है। वहीं करियर परामार्शक अंशुल वशिष्ठ और वैदिक गणित के विशेषज्ञ मयंक गर्ग ने कहा कि TWIN WIN के उत्कृष्ट छात्रों की उपलब्धियां, संस्थान की दूरदर्शी पहलओं के साथ ट्विन विन को शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में पुष्ट करती है।

TWIN WIN के 5 और छात्रों – अध्ययन रौतेला, कृषिव अग्रवाल, नलिन तिवारी, सात्विक रौतेला और शोभित अमीन – ने 21वीं सदी की जरूरी लाइफ स्किल्स के बारे में जानकारी फैलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। यह रिकॉर्ड 21वीं सदी की जरूरी लाइफ स्किल्स के बारे में जानकारी का प्रसार करने पर आधारित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top