Life Style

हल्द्वानी SINGH डेंटल की ये टिप्स आपके बच्चों के दांतों की करेगी रक्षा, जानें

Ad

हल्द्वानी: बदलते  वक्त के साथ खानपान में भी बदलाव आया है। बाहर के खाने की ओर बड़ो से ज्यादा बच्चे आकर्षित होते हैं। हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित सिंह डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर उत्कर्ष सिंह के अनुसार खानपान में ध्यान ना देने के लिए बच्चों के दांत खराब होने की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कम उम्र से ही अगर बच्चों के दांतों पर ध्यान दिया जाए तो उनके शारीरिक विकास में काफी मदद मिलती है। दांतों का दर्द बच्चे समझ नहीं पाते हैं, इसलिए जरूरत है कि हर 3-4 महीने में दांतों का चैकअप करनवाना चाहिए। दिन में दो बार ब्रश करना अनिवार्य है।

खासकर रात के वक्त डिनर करने के बाद बच्चों को ब्रश करने की आदत जरूर डाले। अधिकतर बच्चों के दांत चॉकलेट खाने के कारण खराब होते हैं और अभिभावक ध्यान रखें कि इसे खाने के बाद बच्चों को ठीक से कुल्ला और ब्रश करवाए। बच्चों को दांतों को समय पर ही निकलाना चाहिए। वक्त से पहले दांत निकालने से दांत टेढे-मेढे हो जाते हैं। अच्छे दांत पूरे शरीर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। कई बाक देखा जाता है कि दांतों की सुरक्षा के लिए अभिभावक उन्हें दांत के डॉक्टरों का नाम लेकर डराते हैं। डॉक्टर उत्कर्ष सिंह कहते हैं  ऐसा बिल्कुल ना करें वरना दांतों की समस्या के दौरान वो डॉक्टर के पास जाने से डरेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top