Nainital-Haldwani News

अंडर-14 रेनबो रन-चेज़ ट्रॉफी में SRS क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत

Ad

हल्द्वानी:रेनबो एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बरेली रोड हल्द्वानी )द्वारा प्रायोजित ‘रेनबो रन-चेज़ ट्रॉफी’ अंडर-14 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन  एसआरएस और तन्मय एकेडेमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर SRS की टीम ने बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 158 रन का स्कोर लक्ष्य के रूप में तन्मय एकेडमी को दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तन्मय एकेडमी की शुरूआत बेहद खराब रही। SRS के गेंदबाजों ने उन्हें पारी की पहली गेंद से बाहर रखा और पूरी टीम केवल 36 रनों पर समेट दिया। SRS की ओर से बल्लेबाजी में रोहित ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए।

रेनबो रन चेज़ ट्रॉफी का दिन का दूसरा मैच दून पब्लिक स्कूल और एसपीबी एकेडमी के बीच खेला गया।पहले एस पी बी एकेडमी की टीम ने बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 71 रन का स्कोर लक्ष्य के रूप में दून पब्लिक स्कूल को दिया, जिसे दून पब्लिक स्कूल की टीम ने आसानी से प्राप्त कर लिया।

रेनबो-रन चेज़ के प्रायोजक रेनबो ऐकेडेमी के प्रबंध निदेशक आर के शर्मा ने जानकारी दी कि 8 दिसम्बर को सीरीज़ का पहला लीग मैच दून पब्लिक स्कूल और रेनबो रेज़र्स के बीच और दूसरा लीग मैच रेनबो ऐकेडेमी और एसपीबी एकेडमी के बीच खेला जाएगा। रेनबो ऐकेडेमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंध निदेशक आर के शर्मा एवं चेयरपर्सन रुचि शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top