Sports News

अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट हल्द्वानी: 5 जून से सूरज की तप में युवा चमकाएंगे अपनी प्रतिभा का लोहा

Ad

हल्द्वानी: मलकानी क्रिकेट ग्राउंड चकलुवा में 5 जून से अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में दो टीमें दिल्ली से आ रही है जो इस टूर्नामेंट को रोचक बनाती हैं। वैसे भी शहर में विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन चल रहा है जो युवाओं के लिए अच्छा मंच है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस प्रतियोगिता में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी, दिलीप स्पोर्ट्स एकेडमी, इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली, हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी,रामनगर क्रिकेट टीम और सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी हिस्सा ले रही हैं। इन सभी 6 टीमों को दो हिस्सों में बांटा गया है। प्रतियोगिता लीग दौर से शुरू होकर नॉक आउट में पहुंचेगी। 

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी और दिलीप स्पोर्ट्स एकेडमी के साथ खेला जाएगा। वहीं दूसरे मुकाबले में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी और रामनगर आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट 30-30 ओवर का खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए कोच दान सिंह कन्याल ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए ये वक्त बेहद महत्वपूर्ण रहता है, जरूरी है कि उसका इस्तेमाल किया जाए और हमारी यही कोशिश है। इस प्रतियोगिता में दो टीमें बाहर से आ रही हैं ,जिससे घरेलू टीमें खासा उत्साहित हैं। हर कोई अपने आप को दूसरे से बेहतर दिखाना चाहता है और ये खेल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बाहर की टीमों के आने से खिलाड़ियों को गेम खेलने और समझने के कई आइडिया मिलते है क्योंकि हर टीम की अपनी प्लानिंग होती है।

उन्होंने कहा कि गर्मी में खेलने से खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस के बारे में भी पता चलेगा इसलिए प्रतियोगिताओं को 30-30 ओवर का रखा गया है। कोच दान सिंह कन्याल ने सभी टीमों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top